students

पटना यूनिवर्सिटी में नामांकन (Admission) के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) के शिड्यूल में बदलाव किया गया है। पीयू की ओर से आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। और अब पीयू में आवेदन करने की तारीख को 4 जून से बढ़ा कर 25 जून कर दिया गया है। छात्रों के पास आवेदन का अंतिम मौका है।

आपको बता दें कि, CBSE Board के रिजल्ट नहीं आये थे जिसकी कारण यूनिवर्सिटी ने आवेदन का यह मौका दिया गया है। पीयू की ओर से पूर्व से तय 18 जून की प्रवेश परीक्षा की तिथि को बढ़ाकर अब इसे 9 जुलाई कर दिया गया है। वहीं बीए, बीएससी और बीकॉम (B.A, B.Sc, B.Com) में अब तक 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करावाया है। साथ ही स्नातक स्तरीय वोकेशनल कोर्स के लिए 4 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Official Notification

साथ ही आपको यह भी बता दें कि, पीयू में गेस्ट फैकल्टी में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया सोमवार, 6 जून को पुन: शुरू कर दिया गया है। सोमवार को मनोविज्ञान विषय के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई। इसके लिए 48 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *