-train

त्योहारों के सीजन में रेलवे की और से कई ट्रैन चलाए जाते हैं जिससे छठ और दीपावली में यात्री अपने अपने घर पहुँच सके। इसी को देखते हुए त्योहारों में बिहार आने और त्योहारों के बाद जाने के लिए भीड़ को देखते हुए रेलवे का फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रेलवे की और से पटना के साथ साथ सहरसा, भागलपुर, समस्तीपुर से नई दिल्ली, मुंबई और LTT ( Lokmanya Tilak Terminus) के बीच पर्व स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

आपको बता दें कि इन ट्रेनों के परिचालन से जो ट्रेनें पहले से चलाई जा रही है उन ट्रेनों में भी भीड़ कम होगी। साथ ही इन ट्रेनों का स्पेशल किराया लगेगा। मुंबई से भागलपुर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (09185/09186) 30 अक्टूबर को, 6 नवंबर को, 13 नवम्बर को और 20 नवंबर को चलेगी। फिर यहीं ट्रेन भागलपुर से 2 नवम्बर को, 9 नवम्बर को 16 नवम्बर को और 23 नवंबर को चलेगी।

इस ट्रैन में AC 2 का एक कोच, AC 3 के तीन, Sleeper के 12, General के दो कोच होंगे। ट्रेन सुल्तानगंज, मुंगेर, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर होते हुए मुंबई तक जाएगी।

Anand Vihar से Patna के बीच पर्व स्पेशल ट्रेन (01684/ 01683) आनंद विहार से 31 अक्टूबर को, 2 नवंबर को, 5 नवंबर को और 7 नवंबर को चलेगी। और यहीं ट्रेन पटना से 30 अक्टूबर को, 1 नवंबर को, 3 नवंबर को, 6 नवंबर को और 8 नवंबर को चलेगी। यह ट्रेन दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर होते हुए आनंद विहार तक चलेगी। इस ट्रेन की 20 कोचें AC 3 को होंगी।

लोकमान्य तिलक समस्तीपुर (01243-01244) लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन LLT से 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगी। जबकि समस्तीपुर से 3 नवंबर से 17 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, प्रयागराज छिवकी के रास्तों के बीच चलेगी। और इस ट्रेन में 22 कोच रहेंगे।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन (01245/01246) मुंबई से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रहेगा। छत्रपति शिवाजी से ट्रेन 1 नवंबर से 15 नवंबर के बीच और भागलपुर से 3 से 17 नवंबर के बीच चलेगी। यह ट्रेन बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, जमालपुर, किउल के रास्तों पर चलेगी। इस ट्रेन में पूरे 20 कोच होंगे।

अब आपको बता दें कि नई दिल्ली से सहरसा के पर्व स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से ट्रेन चलनी शुरू हो चुकी है। और सहरसा से 30 अक्टूबर से यह ट्रैन चलेगी। जो बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और छपरा होते हुए जाएगी।

दरभंगा से आनंद विहार के लिए भी 30 ऑक्टूबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। और भागलपुर से आनंद विहार के लिए पर्व स्पेशल ट्रेन चलेगी। जो पटना से होते हुए, आरा, बक्सर, के रस्ते आनंद विहार तक जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *