चुनाव आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लगभग सभी राजनैतिक दलों से मांगी है ऑडिट रिपोर्ट ,जिसमे उनके पुरे साल का खर्चे का हिसाब होगा चुनाव आयोग के आदेश पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार में राज्य के निबंधित गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट मांगी है। और साथ ही ये भी कहा है की चुनाव पूरी तरीके से कोरोना प्रोटोकॉल के नियमो को धयान में रख कर ही किया जाएगा।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों से चुनाव विधानसभा चुनाव में खर्च का ब्यौरा भी माँगा है। चुनाव ख़तम होने के 75 दिन के बाद वहीँ लोकसभा चुनाव के 90 दिन बाद जमा करना होता है। आदेश के अनुसार सभी राजनैतिक दल जिनका मुख्यालय बिहार में है उन्हें ये ऑडिट रिपोर्ट मुख्या निर्वाचन आयोग के कार्यालय में जमा करना है।

आपको बता दे की बिहार में 11 प्रमुख राजनैतिक मान्यता प्राप्त दलों के इलावा भी गैर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल भी सक्रिय हैं मान्यता प्राप्त सभी दलों को सीधे मुख्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट देनी है वहीँ गैर मान्यता प्राप्त दलों को सीधे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास जमा होना है। साथ ही ये आदेश भी दिया गया है की सभी तरह की राजनैतिक दलों को हर हालत में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *