प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद नेताओं पर बिहार में वोट हासिल करने के लिए पूजनीय छठ पर्व और उसके श्रद्धालुओं का अपमान करने का आरोप लगाया।मोदी ने कहा, ‘‘जो महिलाएं लंबे समय तक बिना पानी के उपवास रखती हैं, जो पवित्र गंगा में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं, वे राजद और कांग्रेस की नजर में केवल नाटक कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा, “क्या बिहार की माताएँ-बहनें छठी मइया का यह अपमान बर्दाश्त करेंगी? कोई भी सच्चा बिहारी ऐसा अपमान कभी नहीं भूल सकता।”प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छठ पर्व के लिए यूनेस्को विरासत का दर्जा हासिल करने के लिए काम कर रही है।विपक्ष पर हमला तेज करते हुए मोदी ने पूछा, ‘‘जिन्होंने रेलवे को लूटा, क्या वे कभी बिहार में कनेक्टिविटी विकसित करेंगे?’’उन्होंने आगे टिप्पणी की, “कट्टा, क्रूर, कटुता, कुशासन, भ्रष्टाचार – ये बिहार में राजद के जंगल राज की पांच पहचान हैं।”

‘लठबंधन’ पर प्रधानमंत्री मोदी

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बिहार के लोग जंगल राज के कुकृत्यों को कभी नहीं भूलेंगे, जो स्पष्ट रूप से राजद शासन का संदर्भ था, और उन्होंने विपक्षी गठबंधन को लठबंधन (अपराधियों का गठबंधन) करार दिया था, जिसके नेता जमानत पर बाहर हैं।

नमो ऐप के माध्यम से युवा भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए मोदी ने सभी राजग सहयोगियों से अगले महीने दो चरणों में होने वाले बिहार चुनाव के लिए मिलकर प्रचार करने और राज्य में राजग सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने को कहा।