piyush-goyal

फलों के राजा आम का मौसम आ गया है। भारत दुनिया में आमों का एक प्रमुख निर्यातक है, लेकिन ज्यादातर आम यूरोप आने के बजाय मध्य-पूर्व के देशों में जा रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने यूरोपीय लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने और यूरोप में भारतीय आमों के लिए एक बाजार बनाने के लिए बेल्जियम के ब्रसेल्स में आयोजित एक “मैंगो फेस्टिवल” (Mango Festival) का उद्घाटन किया।

पीयूष गोयल ने ट्विटर पर इस मैंगो फेस्टिवल में मौजूद लक्ष्मण भोग, दशहरी, आम्रपाली आमों की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, “बेल्जियम के ब्रुसेल्स में ‘मैंगो मेनिया’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। इस कार्यक्रम में हमारे देश भर से भारतीय आमों की एक विस्तृत विविधता का प्रदर्शन किया गया। दुनिया भर के लोग हमारे किसानों की मेहनत से उगाए गए इस फल की मिठास का आनंद लेते हैं।”

बेल्जियम में “मैंगो फेस्टिवल” आयोजित करने का विचार यूरोपीय बाजार में भारतीय आमों को प्रदर्शित करना है। ऐसा पहली बार है की यूरोप की राजधानी माने जाने वाले बेल्जियम में यह हो रहा है और यूरोपीय संघ के सभी संगठन यहां हैं। इस कार्यक्रम में आम की सात किस्मों – आंध्र प्रदेश से बंगनपल्ली, उत्तर प्रदेश से मलिहाबाद दशरी, ओडिशा से आम्रपाली, लक्ष्मण भोग, हिमसागर, जर्दालु आम, लंगड़ा आम और 12 जीआई-टैग उत्पाद को प्रदर्शित किया गया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *