Corona VaccineCorona Vaccine

बिहार सरकार ने कोरोना से चल रहे लड़ाई में एक और अहम् कदम उठाया है। अब अगर आपके घर पर या आस पास कोई ऐसे व्यक्ति है जो काफी बूढ़े हैं या फिर शारीरिक रूप से लाचार हैं उन्हें अब टिकाकेन्द्र ले जाने की जरूरत नहीं है , अब बस आपको एक फ़ोन करने का ज़रुरत है और सरकारी टिकाएक्सप्रेस गाडी आपके घर पर आ जाएगी। इसका नाम वयोवृद्ध टीकाकरण एक्सप्रेस (Veterans Vaccination Express) रखा जाएगा.

सरकार के इस फैसले की सुरुवात कल पटना में कर दी गई है ,जहाँ पटना के कृष्णपुरी इलाके में एक वृद्ध महिला को टिका दिलाने के लिए टिकाएक्सप्रेस गाडी को सीधे उनके घर भेजा गया दरअसल, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को इस बात की जब जानकारी मिली कि बहुत से बुजुर्ग शारीरिक रूप से लाचार होने के कारण टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन लेने में सक्षम नहीं है, तब उन्होंने पटना के सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी और डीपीएम को इस तरह का टीकाकरण नियंत्रण कक्ष स्थापित कर करने का निर्देश दिया. प्रधान सचिव ने एक नंबर भी जारी करने का निर्देश दिया है, ताकि लाचार लोग उस नंबर पर फोन करके ही टीकाकरण केंद्र पहुंचे.

स्वास्थ विभाग के कहने पर पटना के सिविल सर्जन ने ये आदेश जारी कर दिया की कोई भी वृद्ध व्यक्ति या फिर शारीरिक रूप से लाचार लोग फ़ोन कर के अपने लिए टीकएक्सप्रेस गाडी को अपने पास बुला कर टिका ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *