goverment schoolsgoverment schools

पटना- बिहार में सरकारी अफसरों के बच्चे कौन से स्कूल में पढ़ते हैं इसका जल्द ही पता लगने वाला है I पटना हाई कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार इससे सम्बंधित जानकारी जुटाने में लग गयी है I राज्य के शिक्षा विभाग को शासन ने हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करने को कहा गया है I सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और जिलाधिकारियों से मामले पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है I मुख्य सचिव इस मामले की 4 अगस्त को समीक्षा करेंगे

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने हाई कोर्ट के आदेश पर सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को चिठ्ठी लिखी है I चिठ्ठी में कहा गया है की जिले के सरकारी स्कूलों में आईएएस, आईपीएस के अलावा A और B केटेगरी के अफसरों के कितने बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं इसपर एक डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार की जाए I इस मामले पर मुख्य सचिव 4 अगस्त को समीक्षा बैठक करेंगे I

पूरा मामला यह है की 15 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर नाराज़गी ज़ाहिर की थी I जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय ने सरकार को यह बताने का आदेश दिया था की राज्य में आईएएस और आईपीएस के कितने बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और इससे सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *