covid

साउथ अफ्रीका से शुरू हुआ कोरोना का नया वैरिएंट भारत में फैलने लगा है। जो अपनी रफ़्तार बढ़ाये जा रहा है। और अब ये वैरिएंट बिहार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर ली है। जी हां, राजधानी पटना में कोरोना के नए वेरियंट ओमीक्रोन का पहला संक्रमित मरीज मिल चूका है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुस्टि गुरुवार, 30 दिसंबर को ही की है। कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित मरीज की जानकारी देते हुए बताया गया है की ये संक्रमित पटना के किदवई पुरी स्थित आईएएस कालोनी में मिला है।

किदवई पुरी स्थित आईएएस कालोनी के निवासी जिनकी उम्र 26 साल है उसमें ओमीक्रोन पाया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। संक्रमित मरीज का सैंपल 21 दिसंबर को ओमीक्रोन जांच के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब में भेजा गया था। राज्य में अबतक 800 कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल दिल्ली में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमीक्रोन संक्रमित मरीज के भाई पिछले दिनों विदेश से नई दिल्ली पहुंचे थे। उन्हीं से मिलने के लिए वे भी दिल्ली गए थे।

दिल्ली में आरटीपीसीआर जांच के दौरान विदेश से आये भाई को संक्रमित पाए जाने पर उनके सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी गयी थी। इसमें वे ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए। जबकि पटना में मिले ओमीक्रोन संक्रमित व्यक्ति के दिल्ली से पटना पहुंचने पर आरटीपीसीआर जांच करायी गयी तो उन्हें भी कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद इनके सैंपल को भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली स्थित लैब में 21 दिसंबर को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार, 30 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई।

बता दें कि संक्रमित मरीज का परिवार पहले से ही खुद को आइसोलेशन में रख लिये थे। और पूरा परिवार पहले से ही खुद को क्वारंटीन कर रखा है। स्वास्थ्य विभाग इनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ओमिक्रॉन के मरीज को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार सुबह से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *