nitish kumar

बिहार को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से शरबंदी कराने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज समाज सुधार अभियान को लेकर सासाराम में सभा करेंगे। ये सभा सासाराम के न्यू स्टेडियम,फजलगंज में होगा। इस मौके पर वह नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा वे जीविका की दीदियों के साथ पूर्ण शराबबंदी को लेकर जनसंवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर साड़ी तैयारियां हो चुकी है। सीएम के यात्रा को लेकर शहर की प्रमुख सड़क पुरानी जीटी रोड की सड़क चकाचाक हो गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं फजलगंज स्टेडियम में बैठने के लिए डिटेल्ड सीट प्लान, ट्रैफिक प्लान भी सभी को विस्तार से बता दिया गया है। बेदा स्थित पुलिस लाईन पर मुख्यमंत्री के आगमन के बाद उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

सभा स्थल पर फोटो गैलरी से मद्य निषेध, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन आदि विषयों पर आधारित सरकार के प्रयासों, उपलब्धियों व जागरूकता कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। स्टेडियम के दीवारों पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वॉल पेंटिंग बनाई जा रही है। इसके अलावा निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *