nitish kumar and fagu chauhannitish kumar and fagu chauhan

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सांग परामर्श कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में नए कुलपति कि नियुक्ति की है। अलग-अलग विश्वविद्यालयों में कुल आठ कुलपति यानी कि वाइस चांसलर और प्रो-वीसी यानि के प्रो वाइस चांसलर की नियुक्ति की गई है।

हालांकि यह बात हैरान करने योग्य है कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार के विश्वविद्यालयों की कुलपति यानी कि काउंसिल के प्रतिष्ठित कार्यालय के लिए लोगो की रुचि काफ़ी कम हुई है। इस साल खाली पदों पर मुश्किल से 10 से 15 उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया है। जबकि कभी वो दौर भी हुआ करता था जब इन पदों पर हजारों में उम्मीदवार अपनी रुचि प्रदर्शित किया करते थें। जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि कुलाधिपति सचिवालय द्वारा निकाले गए विज्ञापन के बावजूद आवेदनों की संख्या काफी कम है।

राजभवन की ओर से जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार, नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति यानि कि वाइस चांसलर के रूप में पटना साइंस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य केसी सिन्हा को नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर मुंगेर यूनिवर्सिटी की वीसी के रूप में जेडी महिला कॉलेज की प्राचार्य श्यामा रॉय को अब नियुक्त किया गया है। साथ ही पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स के रिटायर्ड डॉ. मोहम्मद कुद्दुस को मौलाना मजहरूल हक अरबी फरासी विश्वविद्यालय के कुलपति बनाया गया है। इसी प्रकार कुल 11 विश्वविद्यालयों में वीसी और प्रो-वीसी बनाया गया है।