Jacinda Ardern

कोरोना वायरस महामारी ने ये बता दिया है की कोई आम या खास नहीं है, सभी एक ही मिट्टी से बने हैं। इसी महामारी के बीच न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने अपनी शादी रद्द कर दी है। यह फैसला उन्होंने देश में ओमीक्रोन वेरिएंट की नई लहर के बाद कोविड के कारण जारी रोक को और ज्यादा सख्त करने के चलते लिया है।

न्यूजीलैंड में अब किसी भी समारोह में सिर्फ 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी जिन्हें पूरी तरह से वैक्सीन लग चुकी है। जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, “मेरी शादी फिलहाल नहीं होगी। महामारी के चलते इस तरह का अनुभव करने वाले न्यूजीलैंडवासियों में मैं भी शामिल हो गई हूं। इन हालात में फंसने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए मुझे खेद है। मैं उन हजारों अन्य न्यूजीलैंडवासियों से अलग नहीं हूं, जिन पर महामारी से बहुत अधिक विनाशकारी प्रभाव पड़ा है।”

न्यूजीलैंड के मोटूका में एक परिवार में नौ ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं, जो शादी में शामिल होने के लिए शहरों के बीच यात्रा कर रहे थे। इस परिवार ने जिस विमान से यात्रा की उसकी एक अटेंडेंट भी संक्रमित पाई गई थी जिसके चलते न्यूजीलैंड को रविवार मध्यरात्रि से अपनी ‘रेड सेटिंग’ प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *