corona reportcorona report

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब विस्फोटक हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में एक लाख 26 हजार 789 नए कोरोना केस आए हैं और 685 लोगों की मौते हुई है. हालांकि, 59,258 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने अपने यहां भारतीयों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने भारतीय पर्यटकों के अपने यहां आने पर 11 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक अस्थाई तौर पर पाबंदी लगा दी है। गौरतलब है कि भारत में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़त जारी है। बढ़ते यह मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। वहीं इन पर नियंत्रण को लेकर भी तमाम तरह की कोशिशें की जा रही हैं। जिसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से यह प्रतिबंध देखने को मिला है।