Naziha Salim

हर बार कुछ खास करने वाला गूगल (Google) ने आज गूगल डूडल (Doodle) के जरिए इराक के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक नाज़ीहा सलीम (Naziha Salim) को एक अद्भुत श्रद्धांजलि दी है। नाजिया सलीम इराक की एक चित्रकार और प्रोफेसर थीं, जिन्होंने अपनी कला के जरिए ग्रामीण इराकी महिलाओं के जीवन को बखूबी दर्शाया है। उन्हें इस दिन 2020 में “इराक के कंटेंपरेरी आर्ट-साइंस में सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक” के रूप में वर्णित किया गया था। सलीम को उनके शानदार महिला कलाकारों के कलेक्शन के लिए आज 2020 में बरजील आर्ट फाउंडेशन (Barjeel Art Foundation) द्वारा सम्मानित किया गया।

गूगल डूडल ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आज का गूगल डूडल कलाकार नाज़ीहा सलीम को मनाता है। इस चित्रकार ने अपने ब्रश को इराकी संस्कृति में डुबोया और इसे दुनिया भर के कैनवस में फैलाया।” आज के डूडल में दो अलग तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में नाज़ीहा सलीम हैं जिसमें उनके हाथ में पेंट ब्रश दिख रहा है तो दूसरी ओर उनकी पेटिंग की झलक दिख रही है।

सलीम का जन्म तुर्की में कलाकारों के परिवार में हुआ था। उनके पिता खुद एक चित्रकार थे और माता कढ़ाई की कला में माहिर थीं। उनके भाई जवाद, इराक के सबसे प्रभावशाली मूर्तिकारों में से एक है। सलीम ने कला का अध्ययन करने के लिए बगदाद फाइन आर्ट्स संस्थान (Baghdad Fine Arts Institute) में दाखिला लिया। वह इकोले नेशनेल सुप्रीयर डेस बीक्स-आर्ट्स (École Nationale Supérieure des Beaux-Arts) में पेरिस में अध्ययन करने के लिए छात्रवृत्ति पाने वाली पहली महिला भी थीं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सलीम कुछ सालों तक विदेश में ही रहीं। हालांकि, बाद में सलीम बगदाद फाइन आर्ट्स में पढ़ाने के लिए वापस लौटीं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *