GUNJAN SINGHGUNJAN SINGH

राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर में रह रहे भोजपुरी गायक और एक्टर गुंजन सिंह से कुछ लोगों द्वारा धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया। हालांकि यह मामला रामकृष्णानगर थाना पहुंच गया। वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

रामकृष्णा नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि गुंजन सिंह किसी के यहां पहले गायक का काम करते थे। वहीं अब अलग होने पर विवाद हुआ था। पहले दोनों तरफ से फोन पर गाली गलौज हुआ। इसके बाद गायक गुंजन सिंह जिसके यहां काम करते थे, वह उनके घर पर कुछ लोगों के साथ पहुंच गए थे। इसके बाद थाने को सूचना मिली। दोनों पक्ष को थाने लाया गया, लेकिन दोनों ने आपस में समझौता कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *