भारत की घरेलू टेक कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने भारत में Micromax In Note 2 को लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन मार्केट में मार्केट में ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन में 48-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का शूटर है। इस फ़ोन में 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। यह नया फोन 20:9 एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है।
इस फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन दिया हुआ है। इसके साथ ही इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और सिंगल स्पीकर दिया गया है। इस डिवाइस को एकमात्र 4GB रैम मॉडल में पेश किया गया है। इस फोन में 64GB स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रो-एसडी के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्राइड 11 बेस्ड आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करने वाले इस फ़ोन को G95 चिपसेट और 5000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।
Micromax In Note 2 की कीमत भारत में 13,490 रुपये है। हालाँकि, इस फ़ोन को फ्लिपकार्ट ऑफर में 12,490 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 30 जनवरी से शुरू होगी। Micromax In Note 2 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से 5 फीसदी छूट पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही इस फोन को 433 रुपये प्रतिमाह ईएमआई ऑप्शन पर खरीदने का विकल्प होगा।
