ramayan circuit roadwayasramayan circuit roadwayas

कुछ महीनो पहले ही बिहार की पहली एक्सप्रेस वे पथ- ‘आमस-दरभंगा’ बन कर तैयार हुई है। जिसके बाद से राज्य को रामायण सर्किट से जोड़ने वाले इस सड़क को केंद्र सरकार ने हाईवे डी-119 का नाम भी दे दिया है। इसमें एक और नई और खास बात यह है कि अब रास्ते से बिहार के तीन प्रमुख पर्यटक स्थलों को भी जोड़ा जाएगा।

जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस वे पथ आमस-दरभंगा’ के रास्ते अब वैशाली, राजगीर और बोधगया को भी जोड़ने का निर्णय ले लिया गया है। दरअसल, शुक्रवार को बिहार भाजपा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीटिंग हुई थी। जहां राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सरकार जल्द ही बिहार पुल मेंटेनेंस पॉलिसी लाने के प्रयास में है। जिसके ज़रिए, राज्य की सभी सड़कों और पुलों की मरम्मत करा कर उन्हे हर तरह से सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया की जाएगी।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पथ निर्माण मंत्री ने आगे बताया कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे का रास्ता अब साफ हो गया है। जिसके बाद से उस रास्ते अब और भी काम चालू कराए जाएंगे, जिसे तीन चरणों में पूरा करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा इंडो- नेपाल पथ को फोरलेन करने, पटना-रांची हाईवे का आखिरी चरण का काम संपूर्ण करने एवं मधुबनी पथ निर्माण कार्य को भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत जल्द से जल्द समाप्त करने की भी योजना बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *