vaccination drive on gandhi jayantivaccination drive on gandhi jayanti

बिहार सरकार ने आज गांधी जयंती के अवसर पर 35 लाख लोगों को कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के लिए मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि इसके लिए 15 हजार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, राज्य में अब तक पांच करोड़ 44 लाख 42 हजार से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। जहां एक करोड़ आठ लाख 57 हजार 857 लोगों ने दोनों डोज ली हैं, वहीं चार करोड़ 35 लाख 84 हजार 260 लोगों ने सिंगल डोज लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 33 लाख से ज्यादा डोज पिलाई गई थी। यह एक दिन में टीकाकरण की सबसे अधिक संख्या थी। इस बार 15 हज़ार से अधिक टिकाकरण केन्द्रो का सञ्चालन किया जाएगा। पिछले टीकाकरण अभियान के तहत 14,500 टीकाकरण केंद्रों का सञ्चालन किया गया था, जबकि सामान्य दिनों 3 से 6 हज़ार टीकाकरण केंद्रों का सञ्चालन किया जाता है।

अब जैसे जैसे देश में कोरोना का प्रकोप कम होता जा रहा है वैसे वैसे लोग भी बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवा रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि कोरोना से निपटने के किये जागरूकता बहुत ज़रूरी है क्योंकि बिना जागरूकता के लोग फ़ालतू की अफवाहों पर ध्यान देकर गुमराह हो जाते हैं और जो सही है उसे गलत समझ लेते हैं। देश में 60 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है और अगर ऐसे ही चलता रहा तो हमारी आबादी का बच्चा बच्चा दिसंबर तक vaccinate हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *