हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के लिए अपनी रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग के अनुसार जापान 193 स्कोर के साथ दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट है, तो वहीं इराक और अफगानिस्तान क्रमशः 111 और 112 स्कोर के साथ इस वक्त दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है। इस बीच भारत 87वें नंबर पर है। भारत का पासपोर्ट 60 देशों को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है।
अगली पंक्ति में सिंगापुर और दक्षिण कोरिया हैं, जिनके पासपोर्ट 192 देशों तक पहुंच प्रदान करते हैं, इसके बाद जर्मनी और स्पेन का स्थान आता है, जिनके पासपोर्ट में 190 का वीजा-मुक्त स्कोर होता है। दुनिया में सबसे खराब पासपोर्ट की रैंकिंग में पाकिस्तान चौथे नंबर पर है। 199 देशों की रैंकिंग में पाकिस्तान का स्कोर 109 है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के विशेष डेटा के विश्लेषण पर आधारित है।
टॉप 10 पावरफुल पासपोर्ट
- जापान (स्कोर – 193)
- सिंगापुर, दक्षिण कोरिया (स्कोर – 192)
- जर्मनी, स्पेन (स्कोर – 190)
- फ़िनलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, (स्कोर – 189)
- ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन (स्कोर – 188)
- फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूके (स्कोर- 187)
- बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूएसए (स्कोर – 186)
- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक गणराज्य, ग्रीस, माल्टा (स्कोर – 185)
- हंगरी (स्कोर – 183)
- लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया (स्कोर – 182)
60 देशों की लिस्ट जहाँ भारत को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान है





