Ruchira Kamboj

भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में पदभार ग्रहण किया। कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी रिप्रेजेंटेटिव टीएस तिरुमूर्ति (T S Tirumurti) की जगह ली है। वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में सेवा देने वाली देश की पहली महिला दूत भी हैं।

रुचिरा ने संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में पदभार संभालने के बाद आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “आज, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) को संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि/राजदूत के रूप में अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया है। इस पद पर आसीन होने वाली पहली भारतीय महिला होने का सौभाग्य मिला। सभी लड़कियां ध्यान से सुनो, हम सभी ये कर सकते हैं।”

कंबोज 1987 सिविल सेवा बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अफसर हैं। वे इस बैच की टॉपर थीं। उन्होंने पेरिस में अपनी राजनयिक यात्रा शुरू की, जहां वह 1989-1991 तक फ्रांस में भारतीय दूतावास में तैनात रहीं। कंबोज, हालांकि, बाद में दिल्ली लौट आईं, जहां उन्होंने 1991-96 तक विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में अंडर सेक्रेटरी के रूप में काम किया।

1996-1999 तक, उन्होंने मॉरीशस में प्रथम सचिव (आर्थिक और वाणिज्यिक) और पोर्ट लुइस में भारतीय उच्चायोग में चांसरी के प्रमुख के रूप में कार्य किया। कंबोज ने जुलाई, 2017 से मार्च, 2019 तक लेसोथो साम्राज्य को समवर्ती मान्यता के साथ दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया। वहीं, उन्होंने 17 मई, 2019 को भूटान में भारतीय दूत के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *