KK-Pathak

Bihar में शराबबंदी कानून (Bihar Liquor Ban Policy) को प्रभावी बनाने के लिए, मद्य निषेध विभाग के आईएएस अधिकारी केके पाठक (IAS KK Pathak) ने, अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से जारी कर दिया, और बिहार भर के लोगों से इस नंबर पर शराब से संबंधित किसी भी तरह की सूचना देने की अपील की।

केके पाठक के इस अपील का असर कुछ इस कदर हुआ कि उनका फोन ही हैंग करना लगा। यानि कि शराब बंदी को लेकर अब लोग सचेत हो रहे हैं। और साथ ही वो ये भी चाह रहे हैं कि शराब बंदी पूर्ण सफल हो। वहीं दूसरी तरफ इसका मतलब यह भी है कि इतने नियम कानून और सजगता के बावजूद भी पीने और पीलाने वालो को इससे जरा भी फर्क नही पर रहा है।

मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों का दावा है कि केके पाठक को पूरे बिहार से व्हाट्सएप पर इतने सारे मैसेज आ रहे हैं कि उनका मोबाइल बार-बार हैंग हो रहा है। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिस सूचना और शिकायत पर कार्रवाई हो रही है, उस पर आभार का संदेश भी भेजा जा रहा है। शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मद्य निषेध विभाग ने अब मोबाइल की जगह कंट्रोल रूम में वेब व्हाट्सएप के माध्यम से संदेशों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है।

अब मद्य निषेध विभाग ने ड्रोन के माध्यम से भी शराब की तस्करी और धंधे पर रोक लगाने की पहल शुरू कर दी है और इसके लिए बकायदा निविदा भी जारी कर दी गई है। एजेंसी के चयन के बाद बिहार पहला ऐसा राज्य होगा जहां ड्रोन के माध्यम से शराब की तस्करी रोकने की पहल शुरू होगी।