Khesari-Lal-Yadav

UP बिहार में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भोजपुरी को मुठी भर लोग इसे आज अश्लीलता की पहचान बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन वो लोग ये नहीं जानते कि भोजपुरी कितनी वृहद् भाषा है। और इस भाषा को अश्लील बताने वाले किसी और राज्य और देश की नहीं बल्कि UP बिहार के ही लोग हैं जिनकी नज़र में अंग्रेजी और हिंदी ही दो सभ्य भाषा है। लेकिन आपको बतादें कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, लोग भोजपुरी गानों पर थिरकना पसंद करते हैं। साथ ही भारत से 5200 किलोमीटर दूर देश मॉरीशस में भोजपुरी बोलने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। और अब तो उत्तर प्रदेश में भोजपुरी भाषा में न्यूज़ ब्रॉडकास्ट होगा। जिसकी जानकारी खुद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोजपुरी में बोल कर दी है। लेकिन इन सब चीज़ों के बावजूद भी UP बिहार में भोजपुरी को Ignore किया जा रहा है। और वो भी वहां जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है यानी स्कूल।

हाल ही में भोजपुरी के ट्रेंडी स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक स्कूल में छपे नोटिस का फोटो शेयर किया है। जिसमें साफ़ साफ़ लिखा हुआ है कि स्कूल परिसर में भोजपुरी भाषा का प्रयोग वर्जित है। जिसपर खेसारी ने भोजपुरी भाषा में पूछा है “काहे हो।”

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव यूं तो अपनी फिल्मों, गानों और अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब ट्रेंडिंग स्टार अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चे में बने हुए हैं। जिसमें उन्होंने किसी स्कूल में लगे सूचना बोर्ड की फोटो को शेयर किया है। स्कूल परिसर में लगे सूचना बोर्ड पर भोजपुरी भाषा नहीं बोलने की चेतावनी दी गई है, जिसे लेकर एक्टर ने भोजपुरी में ही आपत्ति जताई और सवाल पूछा है, ऐसा क्यों? खेसारी लाल यादव का ये ट्वीट अब वायरल हो चुका है। लोग उनके ट्वीट पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए सूचना बोर्ड को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

UP बिहार में भोजपुरी के स्तर को गिराने वाले वही लोग हैं जो बड़े ओहदे पर बैठे हुए है। क्योंकि यहां के सरकारी विभागों में भोजपुरी बोलना वर्जित है। लेकिन अगर आप साउथ की ओर जाते हैं तो वहां के लोग क्षेत्रीय भाषा में बात करना पसंद करते हैं। चाहे वो स्कूल हो या सरकारी विभागों। मराठी हो तमिल हो कन्नड़ हो या अन्य भाषा। As It Is यहीं चीज़े आपको गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगी। और जब खुद देश के प्रधानमंत्री बिहार के दौरे पर आते हैं तो वो खुद अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी से करते हैं। लेकिन फिर भी भोजपुरी को अश्लील ही बताया जाता है। इसी को देखते हुए भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार ने ये सवाल उठाया है कि क्यों स्कूल और सरकारी विभागों में भोजपुरी बोलना वर्जित है।

सरकार कहती है कि लोगों को भोजपुरी को लेकर अपनी सोच बदलनी चाहिए। लेकिन सच मायने में सरकार और सरकारी विभाग में बैठे लोगों को भोजपुरी को लेकर अपनी सोच बदलनी चाहिए और सरकारी विभागों और स्कूलों में भोजपुरी का चलन शुरू करना चाहिए। जिससे लोगों को भोजपुरी बोलने में न शर्म आये और न ही झिझक हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *