modi-kapil-and-karan-johar

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 29 प्राचीन मूर्तियां और दूसरी वस्तुएं सौंप दी हैं। एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी वापस लाई गयी प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ दी गयी जानकारी के अनुसार, इन पुरातात्विक मूर्तियों को 6 श्रेणियों में विशेष थीम के जरिए बांटा गया है- शिव और उनके अनुयायी, शक्ति पूजा, भगवान विष्णु और उनके अवतार, जैन परम्परा, पोर्ट्रेट और साज-सज्जा की वस्तुएं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा और फिल्ममेकर करण जौहर ने पुरातात्विक महत्व की 29 मूर्तियां ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और उनका आभार जताया। दोनों सेलेब्रिटीज ने ट्विटर के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

कपिल ने वीडियो शेयर करके लिखा- भारत के अनमोल खजाने की अमूल्य निधि के फिर से स्वदेश लोटने की बहुत-बहुत बधाई। अनेक शुभकामनाएं। आभार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। जय भारत। हर हर महादेव। वहीं, करण जौहर ने लिखा- खबर, जो हर एक भारतीय का सीना गर्व से भर देगी। ऑस्ट्रेलिया से 29 पुरातात्विक कलाकृतियां भारत लायी गयी हैं।

https://twitter.com/karanjohar/status/1505802888588632064?s=20&t=tXh6cIdyZv8ip2BKH2Rr9Q

Join Telegram

Join Whatsapp