Naftali Bennett

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett), भारत की अपनी निर्धारित यात्रा से कुछ दिन पहले कोविड -19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। बेनेट के ऑफिस ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री अच्छा महसूस कर रहे हैं और घर पर सेल्फ-आइसोलेट रहते हुए काम करना जारी रखेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम बेनेट ने कल अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) के साथ बैठक की थी।

बेनेट अप्रैल की शुरूआत में भारत दौरे पर आ रहे थें। उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा होती। बेनेट की यह यात्रा भारत और इजरायल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होती। इस यात्रा का उद्देश्य इजरायल और भारत के बीच रणनीतिक गठबंधन को आगे बढ़ाना और मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करना था। आखिरी बार पिछले साल नवंबर में यूके के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP 26) के मौके पर दोनों ने मुलाकात की थी।

भारत और इज़राइल के बीच 29 जनवरी 1992 को पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे, और इस वर्ष की शुरुआत में इस अवसर को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो लॉन्च किया गया। इस लोगो में डेविड के सितारे (Star of David) और अशोक चक्र (Ashoka Chakra) को दर्शाया गया है और यह अंक 30 बनाता है जो द्विपक्षीय संबंधों की 30वीं वर्षगांठ को दर्शाता है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *