Ishani Shanmugam

अगर आपसे पूछा जाए कि आपको कितने टेली फ़ोन नंबर या मोबाइल नंबर याद हैं तो आप ज्यादा से ज्यादा 5 या 10 फ़ोन no. याद रखते होंगे। और अब अगर आपसे पूछा जाए कि जब आप साढ़े छे साल के थे तब आपको Maths के कितने वेरिएबल्स के मान याद थे। तो आप बोलेंगे 6-7 साल की उम्र में अपने खिलौनों के नाम याद हो जाएं वही बहुत थे और उस वक़्त तो 1+1 और 2+2 सिखाया जाता था। ना की वेरिएबल्स के मान। जी हाँ आप बिलकुल सही हैं लेकिन एक 6.5 साल की भारतीय लड़की ने 1650 नंबर्स याद कर इतिहास दर्ज कर दिया है।

16 की उम्र में भी जिस पाई के मान में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं उस पाई का 1650 नंबर्स का मान याद रख 6 साल 6 महीने की ईशानी शनमुगम ने (Ishani Shanmugam) ने दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ खुद का नया रिकॉर्ड कायम किया है। इशानी शनमुगम, 6-साल-6-महीने की K2 की बच्ची है। भारतीय मूल की रहने वाली ईशानी ने सिंगापुर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

पिछले 13 अक्टूबर को ईशानी ने बिना किसी गलती के पाई के 1,650 अंकों को सफलतापूर्वक बताया। इससे पहले सितंबर 2020 में, ईशानी ने 409 अंकों को याद करते हुए अपना पहला रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था। आपको बता दें की पाई (π) एक अपरिमेय संख्या यानी Irrational number है। जिसके दशमलव यानी decimal, representation में infinite number of digits होते हैं। जहां आम तौर पर लोग पाई के मान के रूप में 3.14 याद रखते हैं।

लेकिन ईशानी ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखया है। ईशानी के इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाने का सफर 6 महीने पहले शुरू हुआ था। ईशानी के माता-पिता शनमुगम वी.एस. (Shanmugam VS) और वेन्निला (Vennila) ने उसे 6 महीने पहले प्रशिक्षण देना शुरू किया था। Singapore की अख़बार The Stairs Times से बात करते हुए ईशानी के माता पिता ने बताया कि “जब ईशानी अपना नया रिकॉर्ड बना रही थी तो हम बहुत डर रहे थे, लें उसने बिना डरे सारे डेसीमल सही सही बताया।” ‘‘हमें ईशानी पर गर्व है। हमें उम्मीद नहीं थी कि पहली ही बार में वे हर एक अंक को याद रख लेगी, लेकिन उसने रिकॉर्ड तोड़ दिया।”

ईशानी ने 6.5 साल की उम्र में मेमोरी ट्रेनर सैन्सी सूरज का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। जिसने साल 2018 में 1,505 अंकों के साथ अपना रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन ईशानी ने सिंगापुर के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

जिस उम्र में लोग गुड्डे गुड़ियों से खेले हैं उस उम्र में ईशानी maths के नंबर्स के साथ खेल रही है। एक रिकॉर्ड बनाने के बाद ईशानी पाई के और नंबर्स याद करना चाहती है। मतलब ये कि अभी भी रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला चलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *