crime scene in aaracrime scene in aara

बिहार के आरा शहर की पुरानी पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप के समीप इंटर के एक छात्र की गोली मार हत्या कर दी गयी। गोली बायें साइड सिर में काफी नजदीक से गोली मारी गयी है। बदमाशों की संख्या छह बतायी जा रही है। बदमाश तीन बाइक पर सवार थे। घटना के बाद सभी फायरिंग करते भाग गये। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। 

सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गयी। इस दौरान घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा भी मिला है। मृत छात्र मंझौवा निवासी गुलाब प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार था। वह इंटर का छात्र था। हालांकि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, घटना के समय छात्र के साथ मौजूद दोस्त राजीव कुमार ने बताया कि चार रोज पहले शांतिनगर मोहल्ले के कुछ युवकों से मामूली झगड़ा हुआ था, लेकिन बात खत्म हो गई थी। 

बताया जाता है कि सोमवार की शाम चारों दोस्त शिवगंज आये थे। वहां से वापस पैदल घर लौट रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के पास तीन बाइक पर सवार छह लोग वहां आ धमके और आकाश कुमार को गोली मार दी। उसके बाद एक राउंड फार्यंरग कर फरार हो गये। सूचना मिलने पर टाउन थाना इंचार्ज शंभू कुमार भगत पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और छात्र के के परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक छात्र के परिजन गांव के ही एक व्यक्ति व उसके कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा हैं। पुलिस मामले की छानबीन और हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है। 

छात्र की हत्या से घर में मचा कोहराम
छात्र की हत्या से उसके घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि छात्र के पिता की दो शादी हुई है। वह उनकी पहली पत्नी का इकलौता संतान था। दूसरी पत्नी से दो लड़का और दो लड़की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *