INS Kesari

कोमोरियन कोस्ट गार्ड को तकनीकी सहायता देने के लिए भारतीय नौसेना का जहाज केसरी (INS Kesari) कोमोरोस के मोरोनी (Moroni) बंदरगाह पर पहुंचा। यह यात्रा हाल ही में आयोजित गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव के दौरान भारतीय नौसेना को कोमोरियन कोस्ट गार्ड (CCG) द्वारा किए गए अनुरोध के जवाब में आती है, जिसमें CCG: P002-M’ कोम्बोजी के एक ग्राउंडेड पैट्रॉल की मरम्मत में तकनीकी सहायता प्रदान की जाती है।

INS केसरी की विजिट कोमोरोस, उसके समुद्री पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र में भागीदार के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके साथ हीं भारत, कोमोरोस के साथ अपनी विकास साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोमोरियन कोस्ट गार्ड के प्रमुख कमांडर मौदजीब रहमान अदाने (Moudjib Rahmane Adane) ने 7-9 नवंबर 2021 तक गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (Goa Maritime Conclave) में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की।

भारतीय नौसेना के जहाज केसरी ने भारत से COVID-19 संबंधित आवश्यक दवाओं की एक खेप की आपूर्ति की। इसके साथ हीं कोविड -19 स्थिति और डेंगू बुखार से निपटने के लिए कोमोरियन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ काम करने के लिए एक 14-सदस्यीय भारतीय चिकित्सा सहायता दल आईएनएस केसरी पर सवार होकर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *