corona

देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन आने के बाद सभी सतर्क हो गए हैं। इसी के साथ सिंगापुर को खतरे वाली देशों की सूची से हटा दिया गया है। इस सूची में आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच समेत और भी पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। अब, सिंगापुर से भारत आने वाले यात्रियों को COVID-19 टेस्ट और क्वारंटाइन रूल्स से नहीं गुजरना होगा।

इस सूचि में भारत ने घाना और तंजानिया को खतरे वाली देशों की सूची में जोड़ा है। वर्तमान में, इस सूची में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और चीन सहित 12 देश हैं। यूनाइटेड किंगडम और ब्राजील, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, तंजानिया, हांगकांग, इज़राइल सहित यूरोप के देश भी सूची में शामिल हैं।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार के बीच केंद्र सरकार द्वारा जारी यात्रा दिशानिर्देशों के अनुसार, खतरे वाले देशों से भारत आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से RT-PCR टेस्ट से गुजरना पड़ता है। वे नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त किए बिना हवाई अड्डे से बाहर नहीं जा सकते हैं या कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं ले सकते हैं। इसके साथ ही, इन देशों से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एडिशनल क्वारंटाइन उपायों से गुजरना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *