water-cannon-salute

भारत और मालदीव के बीच शुरू से ही काफी गहरा रिश्ता होने के साथ साथ इन दोनों देशों के बीच हवाई सेवा को 46 साल पूरे हो गए हैं। दोनों देशों की इस उपलक्ष्य में सोमवार को माले हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के AI-267 विमान का काफी अलग ंदाज़ में सलामी दी गयी।

भारत और मालदीव के बीच हवाई सेवा को 46 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में माले हवाई अड्डे पर Air India के AI-267 विमान को वाटर कैनन के साथ सलामी देते हुए स्वागत किया गया। इस बात की जानकारी एयर इंडिया की ओर से साझा की गई।

जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। एयर इंडिया ने फरवरी 1976 में त्रिवेंद्रम से माले के लिए अपनी पहली उड़ान भरी थी। 69 वर्षों के बाद, एयर इंडिया पिछले महीने औपचारिक रूप से इसके संस्थापक टाटा समूह के पास दुबारा चला गया है। सरकार ने औपचारिक रूप से एयरलाइन को टाटा समूह को सौंप दिया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *