CCTV-Camera

कल, 15 नवंबर को पटना के रिहायशी इलाके में लाखों की लूट हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र पुलिस हरकत में आई और अटल पथ के उस जगह पर पहुंची जहाँ पर लूट की वारदात को बन्दुक की नोक पर अंजाम दिया गया था। पुलिस इस लूट की तप्तीस में जुटी हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में ऐसी और घटने न घाटे इसके लिए सरकार हरकत में आई है। अब राजधानी पटना में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से राजधानी की निगरानी की जाएगी।

यह सिस्टम इस तरह से तैयार किया जायेगा जिससे संदिग्ध को पकड़ना आसान हो जायेगा। इस AI की मदद से शहर में न सिर्फ संदिग्धों की पहचान होगी बल्कि शहर के दूसरे कामों की भी निगरानी की जाएगी। सरकार की इस परियोजना के तहत राजधानी की निगरानी और सुरक्षा के लिए 2750 जगहों पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से शहर की यातायात व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन की भी निगरानी की जाएगी।

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत इस परियोजना के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड और L&T कंपनी के बीच समझौते से हुआ है। इन कैमरों से मिली फीड को वीडियो एनालिटिक्स के जरिए डी-कोड किया जाएगा। ये कैमरे हाव-भाव के आधार पर भी व्यक्ति विशेष की पहचान करने में सक्षम रहेंगे। आपको बता दें कि इस परियोजना से पटना शहर के सभी थानों, रेलवे स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। और फिर आगे भविष्य में आवश्यकतानुसार कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *