iitf

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 40वें India International Trade Fair (IITF) 2021 का उद्घाटन किया। यह मेला इस माह की 27 तारीख तक चलेगा। इस वर्ष मेले की थीम “आत्मानिर्भर भारत” है। इस साल बिहार पार्टनर स्टेट है, जबकि उत्तर प्रदेश और झारखंड को फोकस में रखा गया है।

इस मौके पर पीयूष गोयल ने ट्रेड फेयर के कैटेलॉग और ट्रेड फेयर ऐप को लॉन्च किया, जो की गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। गोयल ने कहा कि आज इस व्यापार मेले का शुभारंभ भारतीय अर्थव्यवस्था, निर्यात, बुनियादी ढांचे, मांग और विविधता के पांच सूत्रों को दर्शाता है। उन्होंने लगातार मेला आयोजित करने और लाखों आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए IITF के आयोजकों की सराहना की।

प्रगति मैदान के 70 हजार वर्ग मीटर एरिया पर इस मेले का आयोजन किया गया है। IITF के इस संस्करण में रिकॉर्ड भागीदारी देखी जा रही है क्योंकि 3000 से अधिक छोटे और बड़े व्यवसाय भाग ले रहे हैं। IITF के प्रवेश टिकट केवल 65 चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। विजिटर्स सुबह के नौ बजे से शाम के चार बजे तक टिकट खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *