International Film Festival of India (IFFI) का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा में हो रहा है। इसमें कई सारे हस्तियों को सम्मानित किया गया है। हुस्न की जादूगरनी और सभी के ख्वाबों की मल्लिका हेमा मालिनी (Hema Malini) को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर (Indian Film Personality Of The Year) के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। उनके साथ ही गीतकार प्रसून जोशी (Prashoon Joshi) को भी इस अवार्ड से नवाज़ा गया है।

इस महोत्सव में ‘इस्तवान स्जाबो’ (Istevan Szabo) और ‘मार्टिन स्कॉर्सेस’ (Martin Scorsese) को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Satyajit Ray Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया। इस्तवान एक प्रसिद्ध हंगेरियन फिल्म निर्देशक हैं, जिसे मेफिस्टो (1981) फादर (1966) जैसी शानदार फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। वहीं मार्टिन स्कॉर्सेज़ न्यू हॉलीवुड युग की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं, जिन्हें व्यापक रूप से फिल्म इतिहास में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में से एक माना जाता है।

IFFI के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सितारे सलमान खान और रणवीर सिंह शामिल हुए। इस महोत्सव को करन जौहर (Karan Johar) और मनीष पॉल (Manish Paul) ने भी होस्ट किया। इस साल इस फिल्म महोत्सव में पहली बार भाग लेने के लिए प्रमुख ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *