प्रदेश की गलियों में छिपी नृत्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच देने के लिए बिहार में पहली बार सबसे बड़े डांस टैलेंट हंट शो ‘I Am Dance’ का आयोजन किया जा रहा है। इस टैलेंट हंट का आयोजन रितायत फाउंडेशन (Ritaayat Foundation) के सहयोग से सिग्निफिकेंट एंटरटेनमेंट (Significant Entertainment) द्वारा किया जा रहा था।
यह कार्यक्रम पटना के बाबू सभागार में होने वाला था। हालाँकि, अब इस I Am Dance शो का मंचन पटना में नहीं किया जाएगा। अब इस प्रोग्राम को पटना से शिफ्ट कर दिल्ली में समाप्त किया जाएगा। इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया क्योंकि इसकी तारीख पहले हीं बदल दी गई थीं और शो को शुरू करने के लिए आवश्यक अप्रूवल प्राप्त करने में समस्या हो रही थी। सिग्नेचर ग्रुप के संस्थापक और सीईओ कैप्टन राशिद (Capt. Rashid Khan) खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, जहाँ उन्होंने ये सारी जानकारीं दी।
स्नेहा कपूर, दीपक सिंह, करिश्मा चव्हाण और सनम जौहर को मेगा ऑडिशन के लिए सेलिब्रिटी जज के रूप में उपस्थित होना था, जबकि गीता कपूर, टेरेंस लुईस, रूएल दौसन वरिंदानी और रफ्तार ने ग्रैंड फिनाले के लिए सुपर जज के रूप में भाग लिया। इस मेगा ऑडिशन का इरादा पटना के बिशप स्कॉट स्कूल में होना था, जिसका ग्रैंड फिनाले बाबू सभागार में होना था।
