halloween

डरावनी वेशभूषा और कद्दू को बाहर लाने का समय आ गया है, क्योंकि आज हैलोवीन (Halloween) है। हैलोवीन का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में तरह-तरह के डरावने चित्र उभरने लगते हैं। दरअसल, हैलोवीन ईसाईयों का एक त्योहार होता है, जो कि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व रविवार को पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन जब स्प्रिचुअल दुनिया और हमारी दुनिया की दीवार काफी कमजोर हो जाती है तब अतृप्त या फिर बुरी आत्माएं धरती पर प्रवेश करती है और वह इंसानों को नुकसान पहंचाने का प्रयास करती है।

इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें

➛इतिहास के अनुसार हैलोवीन दिवस को करीब 2000 वर्ष से पहले ‘आल सेट्स डे’ के रूप में पूरे उत्तरी यूरोप में मनाया जाता था।
➛हैलोवीन का All Saints Day से गहरा संबंध है। पोप ग्रेगरी III ने आठवीं शताब्दी में 1 नवंबर को All Saints Day के रूप में नामित किया। All Saints Day की पूर्व संध्या को ‘All Hallows Eve’ के रूप में जाना जाता था, जिसे हैलोवीन कहा जाता था।
➛इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। हालाँकि इसे अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में धूमधाम से मनाया जाता है।
➛यह दिन सेल्टिक (Celtic) कैलेंडर का आखिरी दिन होता है, इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरूआत के रूप में मनाया जाता है।
➛सेल्टिक परंपरा में हैलोवीन के दौरान बुरी आत्माओं को भगाने के लिए अलाव जलाने की प्रथा एक नम और अंधेरी सर्दियों की शुरुआत से संबंधित थी, जो आमतौर पर अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आती थी।
➛इस दिन की सबसे अलग पहचान यह है कि इस फेस्टिवल को मनाने के लिए लोग अलग– अलग प्रकार की वेश भूषाएं धारण करते हैं। इस दिन लोगों के कपड़े दानव, शैतान, भूत, पिशाच, ग्रीम रीपर, मोंस्टर, ममी, कंकाल, वैम्पायर, करामाती, वेयरवोल्फ और चुडैलों आदि से प्रभावित होते हैं।
➛हैलोवीन पर लोग डरावनी वेशभूषा पहनते हैं और जमकर पार्टी करते हैं। इस दिन दोस्त और परिवार मिलकर कई गेम खेलते हैं।
➛इस दिन लोग कद्दू को खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और अंदर मोमबत्ती रखते हैं, जिसके घर के बाहर या फिर पेड़ों पर लटका दिया जाता है, जिसके बाद उसे दफना दिया जाता है।
➛आयरलैंड में, हैलोवीन को समहिन (Samhain) कहा जाता था, जिसका शाब्दिक अर्थ गर्मियों के अंत में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *