Tree Plantation GopalganjTree Plantation Gopalganj

आज कल के ज़माने में पर्यावरण संरक्षण बहुत ज़रूरी है। आज कल के आधुनिक काल में जैसे जैसे शहरीकरण बढ़ता जा रहा है और इमारते बनती जा रही है पेड़ो की संख्या में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पेड़ कटने से पर्यावरण पर भी काफी असर पड़ रहा है और जैसे जैसे समय बीत रहा है प्रदुषण भी बढ़ता जा रहा है। कहीं बाढ़ आ रही है तो कहीं पानी की एक बून्द को भी लोग तरस रहे हैं। कहीं ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं तो गर्मी से मर भी रहे हैं। ऐसे में यह हम इंसानो का दायित्व है की हम हमारी प्रकृति की रक्षा करें। इसी कड़ी में बिहार के गोपालगंज में एक नया रिकॉर्ड बना।


गोपालगंज जिला प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पर्यावरण संरक्षण के सपने को हकीकत में बदलने में लगा है। ज़िले में महज़ 4 घंटे में 2 लाख 21 हज़ार पौधे लगाए गए जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले कैमूर ज़िले में 2 लाख 10 हज़ार पौधे लगाए गए थे। गोपालगंज के सभी प्रखंडों और पंचायतो में पौधे लगाने की तैयारी 2 महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। यह इस तैयारी का ही नतीजा है की गोपालगंज ने महज़ 4 घंटे में यह सफलता हासिल की है।
गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी ने कहा की अगर कोई पौधा सुख भी जाता है तो उसे बदलकर उसी किस्म का पौधा तुरंत लगा दिया जाएगा। मनरेगा के डीपीओ साहब यादव ने कहा की इस वित्तीय वर्ष 5 लाख 65 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जल जीवन कार्यक्रम के तहत ज़िले में एक महीने में 4 लाख 62 हज़ार पौधे लगाए गए हैं जिनमे से 2 लाख 21 हज़ार महज़ 4 घंटे में लगाए गए हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *