पटना- बिहार में विधायक की दबंगई कोई पुरानी बात नहीं है I ताज़ा मामला बिहार के गोपालपुर जिले का है I विधायक गोपाल मंडल अपने साथ कुछ कांवरियों को लेकर शहर के बूढ़ानाथ मंदिर में गंगा घाट से जल लेकर दर्शन करने पहुंचे I राज्य में कांवर यात्रा पर रोक है और मंदिर भी बंद करने के आदेश हैं I आदेश की अवहेलना करते हुए विधायक मंदिर पहुंचे और दरवाज़ा न खुलने पर नाराज़ हो गए और पुलिस और मंदिर प्रशासन से बदसलूकी करने लगे I बहुत देर तक मंदिर का दरवाज़ा न खुलने पर वे शिवलिंग पर जल चढ़ा कर चले गए
मंदिर प्रशासन द्वारा बताया गया की सरकार द्वारा मंदिर बंद रखने का आदेश है इसलिए विधायक जीके लिए मंदिर कैसे खोलते I इस दौरान विधायक को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने पार्षद संजय सिन्हा द्वारा मंदिर खोलने के लिए दबाव बनाया जाने लगा I इस दौरान विधायक की तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाने लगा विधायक ने कहा बहुत मोटा गए हो, मंदिर को बपौती समझते हो मंदिर प्रशासन ने कहा की वरीय अधिकारीयों को पुरे मामले की सुचना दे दी गयी है
विधायक द्वारा कहा गया की मंदिर में चोरी छुपे पूजा करायी जाती है I विधायक पूजा करने आता है तो उसे रोक दिया जाता है I जमादार भी अकड़ से बात करता है I विधायक ने कहा की अगर पूजा में नहीं होते तो उसका सारा अकड़ निकाल देते I विधायक ने बताया की उन्हें उम्मीद थी की उनके आने से मंदिर खुल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ I स्थानीय दारोगा से बात की तो उन्होंने कहा की मंदिर खुलवा दिया जाएगा I मंदिर प्रबंधक को भी कहा गया की विधायक को अंदर जाने दें वे शिवलिंग पर जल नहीं चढ़ाएंगे लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया गया I थाना इंचार्ज अजय कुमार अजनबी ने बताया किउन्हे विधायक का कोई फ़ोन नहीं आया था I जमादार अपनी ड्यूटी कर रहा था I कोरोना के कारण राज्य में सभी मंदिर बंद हैं

