stephen hawking

इतिहास के सबसे प्रभावशाली वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) के 80वें जन्मदिन के अवसर पर गूगल ने कुछ खास किया है। दरअसल, गूगल (Google) ने एक डूडल (Doodle) वीडियो बनाया है जिसके जरिए गूगल ने उनके जीवन की उपलब्धियों के बारे में बताया है। इसके साथ ही इस वीडियो में उनके काम की झलक भी दिखाई गई है।

इस वीडियो में भौतिक विज्ञानी की अपनी कंप्यूटर-जेनेरेटेड आवाज में एक नरेशन शामिल है जो उनके काम को रेखांकित करता है और भविष्य के लिए आशा का संदेश चित्रित करता है। मैथ्यू क्रूकशैंक (Matthew Cruickshank) द्वारा चित्रित इस डूडल में हॉकिंग की आवाज को हॉकिंग एस्टेट के अप्रूवल के साथ जेनेरेट और उपयोग किया गया है।

इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में पैदा हुए स्टीफन हॉकिंग बचपन से ही ब्रह्मांड के प्रति आकर्षित थे। 21 साल की उम्र में वे न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी चपेट में आ गये, जिसने उन्हें धीरे-धीरे व्हीलचेयर पर ला दिया। इस बीमारी के चलते उन्होंने अपनी आवाज खो दी जिसके बाद उन्होंने स्पीच-जनरेटिंग डिवाइस के माध्यम से संवाद करना शुरू किया। उन्होंने कई सिद्धांतों को समझाया है, जिसमें बिंग बैंग थ्योरी और ब्लैक होल थ्योरी आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *