doodle

सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। देशभर में लगातार गिरता तापमान अपना सितम दिखा रहा है। आज का दिन यानी की 21 दिसंबर को शीतकालीन संक्रांति यानी की विंटर सोलस्टाइस का प्रतीक माना जाता है। ये दिन साल का सबसे छोटा दिन होता है और सबसे लंबी रात होती है। यह तब होता है जब सूर्य मकर रेखा पृथ्वी के सबसे पास होती है। ठंड की शुरुआत को लेकर गूगल (Google) ने एक एनिमेटेड डूडल (Doodle) बनाया है।

गूगल ने दुनियाभर में सर्दियों के मौसम की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए बर्फ में एक एनिमेटेड हेजहोग यानी की कांटेदार जंगली चूहे को प्रदर्शित किया है। इस डूडल में एक कांटेदार जंगली चूहे को बर्फ पर चलते हुए दिखाया गया है। जबकि, चारों तरफ बर्फ की चादर है। इस डूडल पर क्लिक करने से यूजर्स, पूरे मौसम में सर्च रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

सर्दियों का मौसम आज उत्तरी गोलार्ध में शुरू होगा जो की 20 मार्च, 2022 तक चलेगा। इस दिन को दिसंबर संक्रांति, हिमल संक्रांति या फिर हाइबरनल संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। ‘विंटर सोलस्टाइस’ की तरह ही गर्मियों में ‘समर सोलस्टाइस ‘भी होता है। यह जून में 21 तारीख के आस पास-होता है, जिसमें दिन लम्बा और रातें छोटी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *