chai pani

भारतीय पकवानों का जो स्वाद एक बार चख ले वो उसका हमेशा के लिए दीवाना हो जाता है। भारतीय खानों की दीवानगी सिर्फ देशों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है, और इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की अमेरिका में एक इंडियन रेस्टोरेंट को बेस्ट रेस्टोरेंट का अवार्ड मिला है। दरअसल, अमेरिका में इंडियन स्ट्रीट फूड परोसने वाले एक रेस्टोरेंट चाय पानी (Chai Pani) को उत्तरी कैरोलिना का बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्ड मिला है।

इस रेस्टोरेंट को शिकागो में जेम्स बियर्ड फाउंडेशन अवार्ड्स (James Beard Foundation Awards) में अमेरिका का सबसे शानदार रेस्टोरेंट घोषित किया गया है। चाय पानी के संस्थापक शेफ मेहरवान ईरानी (Chef Meherwan Irani) और उनकी पत्नी मौली (Molly) ये पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे। इस रेस्टोरेंट को किफायती रेट पर भारतीय स्नैक्स की बिक्री के लिए जाना जाता है।

चाय पानी अपने स्ट्रीट फूड आइटम जैसे भेल पुरी, शकरकंद चाट, चिकन पकौड़े, सेव आलू दही पुरी, हरी मैंगो चाट और आलू टिक्की चाट के लिए जाना जाता है। यह रेस्टोरेंट फ्यूजन रैप्स और बर्गर ओले वड़ा पाव, क्रिस्पी मसाला फिश रोल और कीमा पाव भी परोसता है। अन्य चीजों के अलावा, ये विभिन्न प्रकार के दक्षिण भारतीय व्यंजन, उत्तर भारतीय थाली और मिठाई पेश करते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *