इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जो की 12 और 13 फरवरी को होगी। IPL के लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में से, बिहार के 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है की बिहार के 6 खिलाड़ियों की एक साथ बोली लगेगी।
निजी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022 की IPL नीलामी की लिस्ट में बिहार के अनुज राज (Anuj Raj), अभिजीत साकेत (Abhijit Saket), प्रत्युश सिंह (Pratyush Singh), विपुल कृष्णा (Vipul Krishna), लखन राजा (Lakhan Raja) और अनुनय सिंह (Anunay Singh) को शामिल किया गया है। इस नीलामी के साथ बिहार के क्रिकेटर्स की अब दुनिया भर में धमक बढ़ेगी।
बता दें की IPL की नीलामी में 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो दिन तक चलने वाली यह नीलामी बेंगुलरु में होगी। इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह आईपीएल का 15वां सीजन होगा और क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारे इस अहम टूर्नमेंट में भाग लेंगे।
