samosa

सड़क पर चलते वक़्त जब किसी दुकान से वो भीनी-भीनी खुशबू आती है तब समोसे का स्वाद अपने आप याद आ जाता है। आलू से भरे समोसे को चटकारे मारकर खाने का स्वाद लाजवाब होता है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) के जेद्दा (Jeddah) शहर में समोसे बनाने वाले एक रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जेद्दा शहर में एक रिहायशी भवन में चल रहा रेस्टोरेंट, 30 साल से टॉयलेट में समोसे और स्नैक्स बना रहा था, जिसे अधिकारियों द्वारा पता चलने के बाद इसे बंद कर दिया गया।

जेद्दा म्युनिसिपलिटी (Jeddah Municipality) के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद इस रेस्टोरेंट पर छापा मारा और शिकायत सही मिलने पर इसे बंद करवा दिया। जेद्दा म्युनिसिपलिटी के अधिकारियों ने यह भी पाया कि इस रेस्टोरेंट में एक्सपायरी फ़ूड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें से कुछ दो साल पहले के थे। इसके अलावा, साइट पर कीड़े और चूहों को भी देखा गया था।

करीब 30 साल पुराने इस रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के पास कोई स्वास्थ्य कार्ड नहीं था और वे स्पष्ट रूप से रेजीडेंसी कानून का उल्लंघन कर रहे थे। बता दें की यह पहली बार नहीं है जब सऊदी अरब में किसी रेस्टोरेंट को गंदगी भरे माहौल के कारण बंद किया गया है। गल्फ न्यूज के अनुसार, एक कबाब की सीख़ के ऊपर एक चूहे के देखे जाने के बाद जेद्दा में एक शावरमा रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया था।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *