gopalganjgopalganj

Report by Manisha:

रेलवे मंत्रालय को एक पिता ने ट्वीट कर बेटी के किडनैप होने और उसको ट्रेन से कही ओर ले जाने की सूचना देक मदद मांगी। इसके बाद मंत्रालय में हड़कंप का माहौल बन गया। रेलवे मंत्रालय ने बात की गंभीरता समझते हुए तुरंत ही आरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे हरकत में आया और आनन फानन में ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान छेड़ा गया। और अंत में लड़की को एक लड़के के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह मामला गोपालगंज और मुजफ्फरपुर से जुड़ा हुआ है। दरअसल गुरुवार की देर रात पिता के ट्वीट के बाद गोपालगंज की लड़की को मुजफ्फरपुर में बाघ एक्सप्रेस से बरामद किया गया। जबकि आरपीएफ ने शुक्रवार को उसे परिजन को सौंप दिया। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराने पर उसके साथ पकड़े गए लड़के को भी छोड़ दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीपी शर्मा ने बताया कि लड़की के बरामद होने की सूचना कंट्रोल रूम को भी दे दी गई है।

आरपीएफ के अनुसार, गुरुवार की देर रात गोपालगंज निवासी व्यक्ति ने मंत्रालय को ट्वीट कर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है। यह भी बताया कि लड़की को किसी ट्रेन से दूसरे शहर ले जाया जाया जा रहा है। मंत्रालय ने इसको गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ कंट्रोल को सूचना दी। आरपीएफ को सभी ट्रेनों में छापेमारी का निर्देश दिया। मंत्रालय के निर्देश के बाद सारे अधिकरी हरकत में आ गए। आरपीएफ के सभी चेकपोस्ट पर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने ट्रेनों में भी तलाशी शुरू कर दी। अंततः मुजफ्फरपुर में बाघ एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान लड़की को स्लीपर बोगी से बरामद किया गया।

हालांकि आरपीएफ ने लड़की की पहचान होने के बाद उसे स्टेशन पर उतार लिया। उसके साथ एक लड़के को भी ट्रेन में पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि दोनों अपनी मर्जी से घर से निकले थे और दिल्ली जाना चाहते थे। दोनों से उनके परिजनों का नंबर लिया गया और लड़की के बरामद होने की सूचना दी गई। शुक्रवार की दोपहर के बाद परिजन आए तो लड़की उन्हें सौप दी गई। जबकि, परिजन ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।