रूस ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा पर उग्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए फेसबुक व इंस्टाग्राम पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है। सोमवार को एक रूसी अदालत ने यह कार्रवाई देश के चरमपंथी विरोधी कानून के तहत की। हालांकि रॉयटर्स के मुताबिक, कोर्ट को मेटा की मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को लेकर कोई ऐतराज नहीं है, यानी रूस में इसका यूज जारी रहेगा।
मॉस्को स्थित कोर्ट ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम रूसी लोगों के बीच काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। ये दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उग्रवाद संबंधी गतिविधियों के बढ़ावा दे रहे हैं।
वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का अब तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। रूस अब लगातार यूक्रेन पर घातक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस (Russia) ने अब युद्ध बेहद खतरनाक जिरकॉन मिसाइल (Zircon Missile) दागकर पश्चिमी देशों को एक बार फिर युद्ध से दूर रहने की चेतावनी दी है। रूस का दावा है कि जिरकॉन मिसाइल 5 मिनट में लंदन को बर्बाद कर सकती है।
