बिहार में शराब बंदी को लेकर प्रशासन इतनी सख्त है कि अब बिहार में एक बून्द शराब लाना भी मुश्किल है। बिहार सरकार पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास में लगी हुई है। लेकिन कभी कभी बिहार पुलिस के सामने कुछ ऐसी वारदात सामने आ जाती है की वो भी कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर धारा कौन सा लगाया जाये।
कुछ ऐसा ही वाक्या बगहा से आ रही है, जहां एक 750ml शराब की बोतल के साथ 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन सभी लोगो को जेल भेज दिया गया है, लेकिन जानकारी के मुताबिक पुलिस अभी भी इस कन्फ्यूजन में लगी थी कि आखिर किस धारा के तहत इन्हें जेल भेजा जाए।
अब 09 लोगों में मात्र 750ml शराब मिलने के कारण उन्हें शराब कारोबारी तो कहा नहीं जा सकता। गिरफ्तार लोगो ने शराब का सेवन भी नहीं किया था।इसलिए शराब पीने वालों में भी केस दर्ज नहीं हो सकता था। घंटों चर्चा के बाद पुलिस ने सभी लोगों पर शराब रखने और बेचने का मुकदमा दर्ज किया।
दरअसल सेमरा थाना के सेमरा गांव से UP में बरात गई थी। फिर सुबह बारात से लौट रही गाड़ी को वाहन जांच कर रही पुलिस ने रोका। उसमें 9 लोग सवार थे। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 750 ml की शराब की भरी हुई बोतल मिली। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
बरात में गए बराती में 9 लोग बिहार में पार्टी करने के लिए एक बोतल शराब खरीद कर रख लिए थे। इसी शराब से शाम में पार्टी होनी थी, लेकिन उनके दिमाग से शायद ये बात निकल गयी थी कि अगर पकड़े गए तो ये पार्टी घर पर नहीं जेल में हो सकती है।
