ememrgency number 112ememrgency number 112

अब भारत के लोगों को आपातकालीन स्थिति में पुलिस को अलग नंबर और मेडिकल इमरजेंसी के लिए अलग नंबर डायल करने की जरूरत नहीं होगी। जी हां! चूंकि अब दूसरे देशों कि ही तरह भारत में भी इमरजेंसी डायल नंबर की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसके अंतर्गत आपातकालीन स्थिति में आपको सिर्फ 112 डायल करनी होगी। और इस योजना में बिहार प्रदेश अपनी सुविधायों को बढ़ाने में लग गया है।

आपको बता दें कि बिहार में डायल 112 – आपातकालीन स्थिति के तहत जल्द से जल्द 400 वाहनों की इमरजेंसी सुविधा के दिलाने की खबर सामने आई है। जिसके बाद इस योजना के पहले चरण में पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, वैशाली समेत कुल 10 जिलों में सबसे पहले इस सिस्टम को चालू किया जाएगा। इस डायल 112 की सुविधा को ‘ईआरएस’ यानी कि इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम का नाम दिया गया है। इस सिस्टम को बिहार में इसी वर्ष साल खत्म होने से पहले शुरू कर देने की बात कही गई है।

ईआरएस की सुविधा को खरीदे जाने वाले वाहनों में मेडिकल इमरजेंसी, फायर ब्रिगेड से लेकर पुलिस विभाग के अंतर्गत आने वाले इमरजेंसी के लिए सभी तरह के सुविधाएं उपलब्ध होंगी। तत्काल इमरजेंसी से निपटने के लिए स्ट्रक्चर फर्स्ट एड कित तो वही क्राइम सीन में ज़रूरत आने वाली किट भी मौजूद रहेंगी। घटनास्थल आर पहुंचने के लिए यह गाड़ियों में लोकेशन के लिए जीपीएस लगा होगा।