बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर लगातार सभी की नजरें टिकी हुई है। जहां एक तरफ़ चुनाव 10 चरणों में होंगे इस बात की सूची दे दी गई थी, एवं कब से शुरू होंगे और कब तक चलेंगे इस चीज की घोषणा भी कर दी गई थी। मगर अब सामने एक नया सवाल उत्पन्न होते दिख रहा है कि लंबे इंतजार और तैयारियों के बीच क्या फिर से टल जायेंगे बिहार पंचायत चुनाव ?
सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है कि हो सकता है बिहार में पंचायत चुनाव एक बार फिर कुछ दिनों के लिए स्थगित हो जाए। जी हां! बिहार में फिलहाल बारिश और बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हो चली है। राज्य के कई सारे ऐसे जिले है जहां पर बाढ़ ने जानलेवा रूप धारण कर लिया है। इस हालात में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से हो रहे तैयारियों में लगातार रुकावट आने से, एवं राज्य सरकार कि बाढ़ से ग्रसित इलाको का जाएजा लेने कि गतिविधियों को भी देख इस बात की उम्मीद लगाई जा सकती है। जल्द पंचायत चुनाव के संबंध में कोई फैसला लिया जा सकता है, और संभाववत: बाढ़ प्रभावित इलाको में पंचायत चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा की फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट की मंजूरी के लिए एक बैठक जरूर करेंगे। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के डीएम भी उपलब्ध होंगे । सभी से इस मुद्दे पर चर्चा कि जाएगी और उसके बाद बाढ़ की स्थिति को देख चुनाव के संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।

