dhaai-chal

बार-बार मुंह की खाने का बाद भी पाकिस्तान हमेशा से ही भारत को किसी न किसी तरह से नीचा दिखाने की कोशिश करता रहता है। अब अपनी एक फिल्म ढाई चाल के बहाने पाकिस्तान ने फिर से भारत के खिलाफ जहर उगलकर अपनी नफरत को सबके सामने जगजाहिर कर दिया है। यहां तक कि इस फिल्म के बहाने पाकिस्तान ने अपनी हरकतों का ठीकरा भी भारते के मत्थे मढ़ने की कोशिश की है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर (Ayesha Omar) ने अपनी एक नई फिल्म ‘ढाई चाल (Dhai Chaal)’ का ट्रेलर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पाकिस्तानी फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद, कई भारतीय यूजर्स गुस्से में हैं और अपनी नाराजगी वीडियो के कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जता रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि भारत में अब तक जितने भी आतंकवादी हमले हुए हैं, उसे खुद भारत ने प्लान किया और खुद ही अपने देश पर हमले करवा कर पाकिस्तान पर इल्जाम लगाए।

आयशा उमर ने इस ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये बॉलीवुड नहीं है, जहां तुम इंडियंस हर जंग जीत जाते हो।’ अब तक तो पाकिस्तान चोरी छिपे ही भारत पर वार करता आया है और हमेशा ही अपने मंसूबों को छिपाने की कोशिश की है, लेकिन फिल्म ढाई चाल के ट्रेलर के बाद पाकिस्तान की छोटी सोच सबके सामने आ गई है।

मुंबई में ताज होटल पर हुए 26/11 हमले, पुलवामा में आतंकवादी हमला, पार्लियामेंट अटैक समेत पुलवामा और उरी जैसे हमलों में हमारें देश के कई बेगुनाह नागरिकों और जाबांज सैनिकों ने अपनी जान गवां दी थी, लेकिन अब इस ट्रेलर में पाकिस्तानी कालाकार इन सब हमलों के लिए उल्टा भारत को ही जिम्मदार ठहराते नजर आ रहे हैं। ये तो पाकिस्तान की ऐसी हरकत हो गई जैसे ‘चोरी की चोरी और सीना जोरी’। इससे पाकिस्तान ने दुनिया के सामने खुद ही अपनी छोटी सोच उजागर कर दी है। क्योंकि यह बात पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवादियों को पनाह देने वाला एक मात्र देश कौन सा है।

Join Telegram

Join Whatsapp