DefExpo-2022-Canceled

रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, गुजरात के गांधीनगर में होने वाले एशिया के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo-2022) को स्थगित कर दिया गया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक 10 से 14 मार्च तक होने वाले इस डिफेंस एक्सपो 2022 को लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण स्थगित किया गया है।

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने 22 फरवरी को जानकारी दी थी कि 63 देशों के 121 विदेशी प्रतिभागियों सहित कुल 973 प्रतिभागियों ने भूमि, नौसेना और गृह सुरक्षा प्रणालियों पर एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण कराया था। लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि इसे स्थगित कर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता A. Bharat Bhushan Babu ने शुक्रवार, 4 मार्च को ट्विटर पर कहा कि, “प्रतिभागियों द्वारा अनुभव की जा रही लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण 10 से 14 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो-2022 को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा।” बता दें कि, इस साल का होने वाला DefExpo प्रतिष्ठित द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी का 12वां संस्करण था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *