nitish kumarnitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मूल के स्व. जगन्नाथ की आधुनिक मॉरीशस के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। संघर्ष का सफर तय करते हुए वे मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे थे। भारत सरकार ने उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया था। उनकी पहचान एक जनप्रिय नेता की रही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2007 में मॉरीशस यात्रा के दौरान उनसे काफी आत्मीय मुलाकात रही थी। वो जब बिहार आए थे, उस वक्त भी उन्होंने हमारे साथ कई महत्वपूर्ण पल साझा किये थे। उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। उनके साथ बिताये पल आज भी अंतर्मन में जिंदा हैं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *