बिहार में सम्पूर्ण शराब बंदी के बावजूद शराब की कालाबाज़ारी चालू है। इसी बीच एक और भयानक घटना आई सामने जिसने सरकार को सोचने पर विवश कर दिया है। ये मामला है बेतिया का जहाँ जहरीली शराब के सेवन से अब तक 16 लोगों की जान चली गई।माफिया का आतंक इतना है की उनके दर से स्थानीय लोग कोई जवाब नहीं देना चाह रहे हैं। वहीं मामले पर बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि जांच चल रही है। संबंधित अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।
जिला प्रशासन के मुताबिक दो लोगो की बीमारी से मौत हुई. चार की जहरीली शराब से मौत की बात परिजनों ने स्वीकार किया है. 10 लोगो के संदिग्ध मौत हुई है, जिसकी जांच शुरू हो गयी है. कुल 14 लोगो की जहरीली शराब से संदिग्ध हाल में मौत की जिला प्रशासन ने सूची भी जारी की है. ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत के हवाले से प्रशासन ने मौत के कारणों की पुष्टि करने का दावा किया है.
बता दें कि बीते 15 जुलाई को बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव में एक के बाद एक लोगों की मौत होने से खलबली मच गई. मामले की जांच में पहुंची टीम को परिजनों ने बताया कि सबने अवैध रूप से सप्लाई की गई जहरीली शराब पी थी. शुरुआती दौर में आठ लोगों की मौत हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे आंकड़ा 16 तक पहुंच गया. इनमें से 2 लोगों की मौत बीमारी के कारण होना बताया गया. जबकि ग्रामीणों के मुताबिक 14 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. लेकिन प्रशासन अभी 4 लोगों की मौत ही जहरीली शराब के कारण होने की बात कह रहा है. अन्य दस की मौत को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है.

