reham khan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। उनपर जानलेवा हमला हुआ है, जहाँ कुछ अज्ञात लोगों ने उनपर गोलियाँ चलाई। यह घटना तब घटित हुई जब वो एक शादी से रात को घर लौट रही थी। इस दौरान उनकी कार पर अचानक फायरिंग की गई।

रेहम ने खुद इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “अपने भतीजे की शादी से लौटकर रात को घर लौट रही थी, इसी दौरान बाइक से आए दो लोगों ने कार पर फायरिंग की। उन्होंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की। मैंने अपनी गाड़ी बदल दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी कार में मौजूद थे। क्या यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है? कायरों, लुटेरों और लालची लोगों के देश में आपका स्वागत है।”

इस ट्वीट के जरिये उन्होंने इमरान खान और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की पत्रकार और पूर्व टीवी एंकर, रेहम खान की शादी 2014 में इमरान खान से हुई थी। रेहम उनकी दूसरी पत्नी थीं। शादी के एक साल के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया था। 48 वर्षीया रेहम अपने पूर्व पति की मुखर आलोचक के रूप में जानी जाती हैं और अक्सर उनकी शासन शैली और जनता में टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *